Electric Cars 2025: दोस्तों, अब वो समय दूर नहीं जब एक बार चार्ज करने पर आपकी कार 500 किलोमीटर से भी ज्यादा दौड़ेगी। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, और इसे देखते हुए Maruti, Tata और Kia जैसी बड़ी कंपनियां अपनी नई EVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जो जबरदस्त रेंज के साथ आएंगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी गाड़ियाँ मचाने जा रही हैं मार्केट में धूम।
मारुति सुजुकी पहली बार इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। बताया जा रहा है कि e-Vitara 2025 तक भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। इसमें 49kWh और 61kWh तरह की बैटरी दी गयी है। इसका बड़ा आकर्षण है 500 KM से ज्यादा की रेंज, जो इसे लॉन्ग ड्राइव और रोज़मर्रा की यूज़ के लिए परफेक्ट बनाता है। मारुति की ब्रांड वैल्यू इसे और भी भरोसेमंद बनाती है।
टाटा मोटर्स, जो पहले ही Nexon और Tiago जैसी पॉपुलर EVs बना चुका है, अब अपने पुराने मॉडल Sierra को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस ला रहा है। इसमें 65kWh और 75kWh बैटरी ऑप्शन होंगे जो दावा करते हैं 500 KM से ज्यादा की शानदार रेंज। Tata इस कार में स्टाइल, परफॉर्मेंस और पुरानी यादों को मिलाकर पेश करने वाली है।
Kia भी पीछे नहीं रहने वाली। Carens का नया इलेक्ट्रिक वर्जन Clavis EV जल्द ही लॉन्च होगा। इसमें 42kWh और 51.4kWh बैटरी ऑप्शन मिलेंगे जो 390 KM से लेकर 473 KM तक की रेंज देंगे। भले ही ये 500 KM से थोड़ा कम है, लेकिन MPV सेगमेंट में यह एक दमदार और फैमिली फ्रेंडली ऑप्शन साबित हो सकता है।
अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं जो सिर्फ शहर के लिए नहीं बल्कि हाइवे ट्रैवल के लिए भी हो तो Maruti और Tata की ये EVs आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। Kia Carens भी फैमिली के हिसाब से एक प्रैक्टिकल ऑप्शन रहेगा।
Read More: ₹9 लाख से कम में मिल रही ये फैमिली कार, भारत की No.1 7-Seater Cars 2025 – जानें पूरी लिस्ट!
Maruti WagonR भारतीय बाजार में एक बेहद लोकप्रिय हैचबैक कार है, जो खासतौर पर शहर…
Maruti Suzuki S-Presso 2025: मारुति S-Presso 2025 भारत की टॉप-सेलिंग माइक्रो-एसयूवी का अपग्रेडेड वर्जन है।…
Mahindra Scorpio-N: भारतीय SUV मार्केट का game-changer साबित हुआ है। Tough SUV image, modern technology और powerful performance का बेजोड़ कॉम्बिनेशन इसे फैमिली और off-road…
Renault Kiger Facelift: दिसंबर 2024 में भारत में लॉन्च होगी! नया बोल्ड डिज़ाइन (LED DRLs, अपडेटेड ग्रिल), प्रीमियम फीचर्स (डिजिटल…
Maruti Escudo Hybrid SUV: जल्द भारतीय बाजार में लाने वाली है अपनी पहली Premium Hybrid…
Mahindra Bolero Maxx Pik-Up HD 1.9 CNG 2025 – महिंद्रा ने अपने पिकअप वाहनों की…