Ducati Panigale V2 2025 Release Date: अगर आप एक ऐसी बाइक का इंतजार कर रहे हैं जो सिर्फ दिखने में ही नहीं, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी में भी सुपरब हो तो Ducati Panigale V2 का 2025 वर्जन आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। EICMA 2024 में इस बाइक को पेश किया गया है और जून 2025 में भारत में इसके लॉन्च की उम्मीद की जा रही है।
Panigale V2 2025 की डिजाइन इंस्पायर्ड है Ducati की ही पावरफुल बाइक Panigale V4 से। इस नए मॉडल में आपको मिलती हैं शार्प लाइन्स, स्लिम LED हेडलाइट्स, नए एयर डक्ट्स और अgressiv लुक जो इसे पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम बनाते हैं। रियर में दिया गया LED टेललाइट Panigale 1199 R की याद दिलाता है। इसके अलावा बाइक के नए ट्विन अंडरसीट एग्जॉस्ट ना सिर्फ जबरदस्त दिखते हैं, बल्कि एक यूनिक और दमदार साउंड भी देते हैं।
इस बार Ducati ने Panigale V2 को 890cc के नए लिक्विड-कूल्ड V-Twin इंजन से लैस किया है, जो 120bhp की पावर और 93.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है जो रेसिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन अनुभव देने वाला है। बाइक की टॉप स्पीड लगभग 240 kmph है और 0 से 100 kmph की रफ्तार महज 4 सेकंड में पकड़ लेती है।
Ducati Panigale V2 2025 में मिलते हैं:
Panigale V2 का स्टैंडर्ड वर्जन आता है Marzocchi USD फ्रंट फोर्क और Kayaba मोनोशॉक के साथ, जबकि S वर्जन में मिलता है Ohlins का प्रीमियम सस्पेंशन सिस्टम। ब्रेकिंग के लिए आगे दिए गए हैं 320mm ट्विन डिस्क्स Brembo M50 मोनोकैलिपर्स के साथ, और पीछे मिलता है 245mm का डिस्क ब्रेक।
इस शानदार सुपरबाइक की भारत में अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹19 लाख से ₹21 लाख के बीच हो सकती है। इसकी सीधी टक्कर Triumph Speed Triple 1200 RS, Aprilia RS 660 और Ducati Hypermotard 950 जैसी बाइक्स से रहेगी।
Maruti WagonR भारतीय बाजार में एक बेहद लोकप्रिय हैचबैक कार है, जो खासतौर पर शहर…
Maruti Suzuki S-Presso 2025: मारुति S-Presso 2025 भारत की टॉप-सेलिंग माइक्रो-एसयूवी का अपग्रेडेड वर्जन है।…
Mahindra Scorpio-N: भारतीय SUV मार्केट का game-changer साबित हुआ है। Tough SUV image, modern technology और powerful performance का बेजोड़ कॉम्बिनेशन इसे फैमिली और off-road…
Renault Kiger Facelift: दिसंबर 2024 में भारत में लॉन्च होगी! नया बोल्ड डिज़ाइन (LED DRLs, अपडेटेड ग्रिल), प्रीमियम फीचर्स (डिजिटल…
Maruti Escudo Hybrid SUV: जल्द भारतीय बाजार में लाने वाली है अपनी पहली Premium Hybrid…
Mahindra Bolero Maxx Pik-Up HD 1.9 CNG 2025 – महिंद्रा ने अपने पिकअप वाहनों की…