Ducati Panigale V2 2025 Release Date: अगर आप एक ऐसी बाइक का इंतजार कर रहे हैं जो सिर्फ दिखने में ही नहीं, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी में भी सुपरब हो तो Ducati Panigale V2 का 2025 वर्जन आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। EICMA 2024 में इस बाइक को पेश किया गया है और जून 2025 में भारत में इसके लॉन्च की उम्मीद की जा रही है।
Ducati Panigale V2 2025 का लुक और डिजाइन
Panigale V2 2025 की डिजाइन इंस्पायर्ड है Ducati की ही पावरफुल बाइक Panigale V4 से। इस नए मॉडल में आपको मिलती हैं शार्प लाइन्स, स्लिम LED हेडलाइट्स, नए एयर डक्ट्स और अgressiv लुक जो इसे पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम बनाते हैं। रियर में दिया गया LED टेललाइट Panigale 1199 R की याद दिलाता है। इसके अलावा बाइक के नए ट्विन अंडरसीट एग्जॉस्ट ना सिर्फ जबरदस्त दिखते हैं, बल्कि एक यूनिक और दमदार साउंड भी देते हैं।
Ducati Panigale V2 2025 का इंजन और परफॉर्मेंस
इस बार Ducati ने Panigale V2 को 890cc के नए लिक्विड-कूल्ड V-Twin इंजन से लैस किया है, जो 120bhp की पावर और 93.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है जो रेसिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन अनुभव देने वाला है। बाइक की टॉप स्पीड लगभग 240 kmph है और 0 से 100 kmph की रफ्तार महज 4 सेकंड में पकड़ लेती है।
एडवांस फीचर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स
Ducati Panigale V2 2025 में मिलते हैं:
- Multiple Ride Modes
- ट्रैक्शन कंट्रोल
- व्हीली कंट्रोल
- इंजन ब्रेक कंट्रोल
- बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर
- TFT डिजिटल डिस्प्ले जिसमें Road, Road Pro और Race जैसे तीन डिस्प्ले मोड्स दिए गए हैं।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
Panigale V2 का स्टैंडर्ड वर्जन आता है Marzocchi USD फ्रंट फोर्क और Kayaba मोनोशॉक के साथ, जबकि S वर्जन में मिलता है Ohlins का प्रीमियम सस्पेंशन सिस्टम। ब्रेकिंग के लिए आगे दिए गए हैं 320mm ट्विन डिस्क्स Brembo M50 मोनोकैलिपर्स के साथ, और पीछे मिलता है 245mm का डिस्क ब्रेक।
Ducati Panigale V2 2025 की अनुमानित कीमत
इस शानदार सुपरबाइक की भारत में अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹19 लाख से ₹21 लाख के बीच हो सकती है। इसकी सीधी टक्कर Triumph Speed Triple 1200 RS, Aprilia RS 660 और Ducati Hypermotard 950 जैसी बाइक्स से रहेगी।